Ro no D15139/23

21 साल की फॉरेंसिक साइंस स्टूडेंट ने पूर्व प्रेमी संग मिलकर ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया

नई दिल्ली । दिल्ली के गांधी विहार में कुछ हफ़्ते पहले लगी एक आग का राज जब खुला, तो पुलिस भी हैरान रह गई. जिसे सभी ‘हादसा’ मान रहे थे, दरअसल वह एक सोची-समझी हत्या थी. इस मर्डर मिस्ट्री की मास्टरमाइंड है मृतक की प्रेमिका जो फॉरेंसिक साइंस की छात्रा भी है। पुलिस की जांच में पता चला कि उसने अपने पूर्व प्रेमी और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे रामकेश मीना की नृशंस हत्या की और फिर आग लगाकर उसे दुर्घटना दिखाने की साजिश रची.
क्राइम वेब सीरीज़ देखकर ‘परफेक्ट मर्डर’ की प्लानिंग करने वाली इस छात्रा ने हर कदम वैज्ञानिक तरीके से उठाया लेकिन सीसीटीवी और मोबाइल डेटा ने उसकी चालाकी बेनकाब कर दिया.
कैसे खुली हत्या की गुत्थी?
6 अक्टूबर 2025 की सुबह दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि गांधी विहार की एक बिल्डिंग की चौथी मंज़िल पर आग लग गई है. दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन अंदर का दृश्य झकझोर देने वाला था. एक झुलसा हुआ शव पड़ा था. पहचान हुई 32 वर्षीय रामकेश मीना की जो वहीं रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. शुरुआत में यह गैस लीक हादसा माना गया, लेकिन शव की स्थिति और कमरे में बिखरी चीजों ने पुलिस को शक में डाल दिया.
सीसीटीवी फुटेज ने खोली साजिश की परतें
घटना के बाद जब क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो सारा खेल साफ़ होने लगा. 5 और 6 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे दो लोग मुंह ढंके हुए बिल्डिंग में दाखिल हुए और कुछ देर बाद सिर्फ़ एक बाहर निकला. करीब 2:57 बजे एक लड़की बाद में जिसकी पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई अपने साथी के साथ बिल्डिंग से बाहर जाती दिखाई दी. कुछ मिनटों बाद आग लग गई. पुलिस ने अमृता का मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स निकाले तो लोकेशन उसी रात गांधी विहार के आसपास थी. अब शक यकीन में बदल गया.


फॉरेंसिक की छात्रा ने रची थी साजिश
18 अक्टूबर को पुलिस ने अमृता को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप जो एसपीजी डिस्ट्रीब्यूटर है और एक अन्य दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी. अमृता ने बताया कि रामकेश उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था और उसने उसके कुछ निजी वीडियो और फोटो एक हार्ड डिस्क में सेव कर रखे थे. जब अमृता ने इन्हें डिलीट करने को कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया. गुस्से में अमृता ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित को बताया फिर दोनों ने मिलकर साजिश रची.
पहले हत्या, फिर हादसा दिखाने की प्लानिंग
फॉरेंसिक साइंस की छात्रा होने के नाते अमृता को पता था कि सबूत कैसे मिटाए जाते हैं. 5-6 अक्टूबर की रात तीनों गांधी विहार पहुंचे। उन्होंने पहले रामकेश का गला दबाया, फिर डंडे से पीटकर मार डाला. शव पर घी, तेल और वाइन डाल दी ताकि आग तेजी से भड़के. सुमित ने सिलेंडर का नॉब खोलकर गैस फैलाई और आग लगा दी. अमृता ने दरवाजे की जाली हटाकर अंदर से गेट लॉक किया ताकि सबको लगे यह हादसा था. सुमित कश्यप जो कि LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर है, उसे पता था कि गैस सिलेंडर कब और कैसे फटेगा. उसने सिलेंडर का नॉब खोला, शव के पास रखकर आग लगाई और बाहर निकल गया. करीब एक घंटे बाद धमाका हुआ और कमरे में आग भड़क उठी. बाहर वालों को सब कुछ गैस ब्लास्ट जैसा लगा.
पुलिस की सूझबूझ से खुली गुत्थी
18 से 23 अक्टूबर के बीच तीनों आरोपियों को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया. अमृता के ठिकाने से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग और मृतक की शर्ट बरामद हुई. दिल्ली पुलिस की तिमारपुर टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल डेटा और सीसीटीवी एनालिसिस की मदद से इस ब्रूटल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया. जिस आग को सबने हादसा माना, वह असल में “विज्ञान की जानकारी से बुनी गई हत्या की पटकथा” थी.

  • Related Posts

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    0 आसान नहीं है सच के साथ खड़े रहना: प्रो.संजय द्विवेदी -आबू रोड में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ 0 देश भर से लगभग 2000 से अधिक…

    Read more

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें.…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ