Ro no D15139/23

सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील के खिलाफ नहीं होगी अवमानना की कार्रवाई

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने सोमवार को कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर जूता उछालने की कोशिश करने वाले वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने के इच्छुक नहीं हैं। पीठ ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश खुद ही आरोपी वकील के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर चुके हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि ‘अदालत में नारेबाजी करने और जूता उछालना यकीनन अदालत की अवमानना है, लेकिन ये संबंधित न्यायाधीश पर निर्भर करता है कि वे कानून के तहत कार्रवाई करते हैं या नहीं।’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वे इस मामले को बेवजह तूल नहीं देना चाहते
पीठ ने कहा कि ‘अवमानना का नोटिस जारी करने से उस वकील को चर्चा ही मिलेगी, जिसने मुख्य न्यायाधीश की तरफ जूता उछाला। इससे घटना को बेवजह का तूल मिलेगा।’ पीठ ने कहा कि इस घटना को अपने आप ही खत्म होने देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने यह टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने आरोपी वकील राकेश किशोर के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा सुप्रीम कोर्ट
सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए अदालत दिशा-निर्देश जारी करेगी। पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से विभिन्न अदालतों में जूता उछालने की घटनाओं का की जानकारी देने को कहा है। इससे पहले 16 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी, दूसरों की गरिमा और सत्यनिष्ठा की कीमत पर नहीं दी जा सकतीं। पीठ ने बेलगाम सोशल मीडिया के खतरे को लेकर भी आगाह किया और कहा कि इस तरह की घटनाएं पैसा कमाने के धंधे से ज्यादा कुछ नहीं हैं।
बार काउंसिल ने आरोपी वकील का लाइसेंस रद्द किया
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर जूता उछालने की घटना 6 अक्तूबर को हुई थी। यह घटना उस वक्त हुई, जब सीजेआई एक मामले पर सुनवाई कर रहे थे। सीजेआई की एक टिप्पणी से नाराज होकर कथित तौर पर आरोपी वकील ने इस घटना को अंजाम देने की बात कही। घटना के बाद सीजेआई ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी वकील का लाइसेंस रद्द कर दिया। इस मामले की पूरे देश में चर्चा हुई और प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मुख्य न्यायाधीश से इस मुद्दे पर बात भी की थी।

  • Related Posts

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    0 आसान नहीं है सच के साथ खड़े रहना: प्रो.संजय द्विवेदी -आबू रोड में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ 0 देश भर से लगभग 2000 से अधिक…

    Read more

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें.…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ