Ro no D15139/23

विभागीय परीक्षा माह जनवरी 2026 हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों से 22 दिसंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

जगदलपुर । राज्य शासन द्वारा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए (जिनके लिए विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हों) विभागीय परीक्षा माह जनवरी-2026 के तहत 27 जनवरी से 03 फरवरी 2020 तक विभागीय परीक्षा आयोजित किए जाने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह द्वारा सभी कलेक्टर्स को जारी परिपत्र में कहा गया है कि उपरोक्त विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों को सूचना प्रसारित किया जाए। इस विभागीय परीक्षा में बैठने के इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विषयवार आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 तक नियत की गई है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों को संकलित कर संलग्न प्रारूप में सूची तैयार कर 31 दिसंबर 2025 के पूर्व कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग जगदलपुर को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए, ताकि विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु इच्छुक अधिकारियों-कर्मचारियों के विषयवार प्रश्न-पत्रों की मांग राज्य शासन से किया जा सके। साथ ही परीक्षा आयोजन संबंधी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। निर्धारित तिथि के बाद अथवा विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    समय पर मिली स्वास्थ्य सुविधा, गर्भवती महिला माधुरी तिर्की की स्थिति सामान्य

      गर्भवती महिला को स्वास्थ्य सुविधा से नहीं किया गया वंचित कोरबा, 10 सितम्बर 2026/ कोरबा विकासखण्ड के ग्राम राजाडाही निवासी गर्भवती महिला श्रीमती माधुरी तिर्की को जांच के दौरान…

    Read more

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

      एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित कोरबा, 10 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ