Ro no D15139/23

अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

 
एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

कोरबा, 10 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहनों में मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर संबंधित स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा तत्काल मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के अधिकारियों को अवैध डम्पिंग के संबंध में सूचित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान उक्त स्थल पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एन.टी.पी.सी. लिमिटेड के विरुद्ध 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी श्री सोनकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गतः जिले के 37 यात्री अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोदेवी के करेगें दर्शन

    जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत जिला जशपुर के लिए माह नवम्बर 2026 की तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। योजना के…

    Read more

    तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के तपकरा में नए तहसील…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद