Ro no D15139/23

धमतरी में ‘चमकारी’ प्रतियोगिता 30 अक्टूबर को — कला से सजेगा शहर, विजेताओं को मिलेगा 21 हजार का ईनाम

धमतरी । शहर की सुंदरता और सृजनशीलता को निखारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिका निगम धमतरी द्वारा ‘चमकारी– अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाये’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल 30 अक्टूबर 2025 को प्रातः 7 बजे से इंडोर स्टेडियम धमतरी में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में शहर के कलाकारों, युवाओं एवं विद्यालय–महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और सामाजिक संदेशों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रतिभागी दीवार चित्रकला, पोस्टर, स्केच, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी कला प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है — पहला पुरस्कार 21,000 तथा दूसरा पुरस्कार 15,000 रुपए रखा गया है। विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9669119925, 8319336506, 9770119782 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस पहल में जुड़ने की अपील की है ताकि मिलकर धमतरी को और सुंदर, स्वच्छ व कला-संपन्न बनाया जा सके।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक