

अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो हेड
जनता दल (यू0) के विधायक दल के नेता-सह बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क, सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार
ने अपने पार्टी के सभी मंत्री एवं सदस्यों को एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने का पत्र जारी किया है।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि, वर्तमान में बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण लाखों लोग परेशान हैं और उनके जान- माल को भारी नुकसान हुआ है ।
उन्होंन कहा कि, बाढ़ पीड़ितों को सहायता की अत्यन्त आवश्यकता है ।
संकट की इस घड़ी में जनता दल यूनाईटेड हमेशा की तरह बिहार की जनता के साथ मजबुती के साथ खड़ी है । पार्टी के सामाजिक दायित्वों और मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जनता दल यूनाईटेड के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करना सुनिश्चित करें ।
मंत्री ने आगे कहा कि राशि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहें राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए समर्पित है । हमारा यह छोटा सा प्रयास प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करने और उन्हें इस आपदा से उबरने में मददगार साबित होगा।
अंत में मंत्री ने यह बताया कि इस संबंध में पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध करते हुए पत्र लिखा हुँ कि इस आपदा की घड़ी में बिहार वासियों के साथ क्षेत्र में सेवा करते हुए अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए सभी सदस्य अपना एक महीना का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष बिहार में अंशदान जमा करें ताकि बाढ़ से प्रभावित बिहार की जनता को राहत मिल सके ।
यह जानकारी अखिलेश कुमार
आप्त सचिव,
मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग,
बिहार, पटना ने दी।






