
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
03 NOV 2025 10:49AM by PIB Delhi IMNB NEWS AGENCY
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दुर्घटना में हुई जन-हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दुर्घटना में हुई जन-हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे:








