Ro no D15139/23

खबर का असर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया संज्ञान, कैंसर पीड़ित आदिवासी के इलाज की व्यवस्था

मीडिया की ताकत से मिली जिंदगी की उम्मीद

कवर्धा – ‘बाइक पर कैंसर पीड़ित आदिवासी वेंटिलेटर पर’ खबर का असर सामने आया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मानवता को झकझोर देने वाली खबर पर संज्ञान लेते हुए तत्काल मदद के निर्देश दिए हैं एवं राजधानी स्थित मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था के साथ मरीज को लाने कबीरधाम जिले के रेंगाखार क्षेत्र के निवासी मरीज श्रीमती कपुरा मरकाम के गांव नगवाही एम्बुलेंस भेजी है ।
जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के एक आदिवासी महिला को गले मे थायराइड का कैंसर है। इलाज में पैसे खर्च हो जाने व आर्थिक तंगी के चलते परिजन चारपहिया वाहन का जुगाड़ नही हो पाने के चलते उसे इलाज के लिए बाइक पर लकड़ी की पटिया बिछा कर भटक रहे थे। मीडिया में मामला सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संवेदनशील पहल करते हुए मरीज के बेहतर इलाज की व्यवस्था की है।
उनके निर्देश पर मरीज को राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है। पीड़ित को रायपुर लाने के लिए विशेष एम्बुलेंस भेजी गई है ताकि उसका उपचार शीघ्र शुरू किया जा सके।
स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया ने एक बार फिर मानवता की मिशाल दी है और खबर के बाद पीड़िता के इलाज की व्यवस्था हुई है मीडिया और सरकार की तत्परता ने ज़रूरतमंद परिवार को नई उम्मीद दी है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार