Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से बदली चचरेल स्कूल की तस्वीर, शिक्षा में आई नई चमक

*एक शिक्षक से तीन तक पहुँचा सफर — बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति में जबरदस्त सुधार*

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/
विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला चचरेल में युक्तियुक्तकरण नीति लागू होने के बाद विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। कभी एकमात्र प्रधान पाठक के भरोसे चलने वाला यह स्कूल अब तीन शिक्षकों की उपस्थिति से नई ऊर्जा से सराबोर है।

विद्यालय में वर्तमान में 35 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना से न केवल कक्षाओं का संचालन सुचारू हुआ है, बल्कि बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पहले शिक्षक की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होती थी, जिससे अभिभावक भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। अब विद्यालय में वातावरण उत्साहपूर्ण और अनुशासित हो गया है।

*पालकों और ग्रामीणों ने जताया संतोष*

ग्राम चचरेल के पालक नोहर सिंह ने बताया कि पहले एक ही शिक्षक होने से पढ़ाई बाधित होती थी, पर अब तीन शिक्षक होने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगा है। उन्होंने शासन की इस पहल को “सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय” बताते हुए कहा कि अब वे निश्चिंत होकर बच्चों को विद्यालय भेज रहे हैं।

वहीं ग्रामीण नरसिंह नाग ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षण व्यवस्था में स्पष्ट सुधार हुआ है। शिक्षक समर्पण भाव से बच्चों को पढ़ा रहे हैं और ग्रामीण भी समय-समय पर विद्यालय जाकर प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।

*शिक्षा विभाग की पहल बनी उम्मीद की किरण*

युक्तियुक्तकरण की इस पहल से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे गांव में शिक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है। अब चचरेल की प्राथमिक शाला बच्चों के उज्जवल भविष्य की नई मिसाल बन गई है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार