Ro no D15139/23

पिच विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान: ‘क्यूरेटर की गलती नहीं, भारतीय टीम ने ही मांगी…’, 

खेल डेस्क । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में आयोजित टेस्ट मैच की पिच को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इस मुकाबले में विकेटों का पतझड़ देखने को मिला है. खेल के पहले दिन 11 विकेट गिरे. वहीं दूसरे दिन गिरने वाले विकेटों की संख्या 15 रही. फिर तीसरे दिन भी विकेट्स गिरने का सिलसिला जारी रहा. इस मैच की किसी भी पारी में 200 से ज्यादा रन नहीं बना, जिससे पता चलता है कि पिच पर बैटिंग करना कठिन था.
विकेट लगातार गिरते रहे और पिच की भारी आलोचना हुई. मैच तीसरे ही दिन समाप्त होने जा रहा है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तो कहा कि टेस्ट क्रिकेट को मजाक बना दिया गया है. उन्होंने हैशटैग में RIPTESTCRICKET यूज किया- यानी टेस्ट क्रिकेट का अंत. ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है.
सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम को वही पिच मिली, जो टीम ने डिमांड की थी. गांगुली ने पिच विवाद में ईडन के क्यूरेटर सुजान मुखर्जी का बचाव किया. News18 बांग्ला से बात करते हुए गांगुली ने कहा, ‘पिच बिल्कुल वैसी ही तैयार हुई थी. जैसी भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चाही थी. क्यूरेटर की कोई गलती नहीं है.’
इसलिए बल्लेबाजी करना हुआ मुश्किल!
गांगुली ने बताया कि पिच पर चार दिनों तक पानी नहीं डाला गया, इसलिए यह इतनी सूखी और बल्लेबाजी के लिए कठिन बन गई. उन्होंने कहा, ‘पिच वही थी जो भारतीय टीम चाहती थी. चार दिन पानी नहीं देने पर ऐसी ही पिच बनेगी. इसके लिए क्यूरेटर सुजान मुखर्जी को दोष नहीं दिया जा सकता.’
मैच में साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में सिर्फ 159 रनों पर ऑलआउट हो गया. फिर भारतीय टीम भी अपनी पहली इनिंग्स में सिर्फ 189 रनों तक ही पहुंच सकी. फिर दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 153 रनों पर आउट हो गई. साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा ने नाबाद 55 रन बनाए, जो इस मुकाबले में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर रहा. भारत को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला, जिसे चेज करने में भारतीय टीम लड़खड़ा गई है.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात