Ro no D15139/23

‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के कई सितारे पहुंचे. इस शो का हिस्सा लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव भी हैं. शूटिंग खत्म होने के बाद जब तेजप्रताप बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी MLC और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह पर निशाना साधा.

‘मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं’

तेजप्रताप यादव ने कहा, “मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं. वृंदावन आता-जाता रहता हूं. तुलसी की माला धारण किया हूं. शराब वगैरह से दूर रहता हूं.”

उन्होंने कहा कि कलाकारों को शराब से दूर रहना चाहिए. तेजप्रताप ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, “लेकिन कुछ कलाकार हैं, जो शराब पीते हैं. अंदर में शराब पीकर एक कलाकार ठुमका लगा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं. केस होगा तो धरा जाएंगे.”

‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’

तेजप्रताप यादव ने पवन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा, “लफुआ लोग के बारे में हम कुछ नहीं बोलते हैं. पवन सिंह बड़ा लफुआ है.”

पूर्व PA मोतीलाल पर भी साधा निशाना

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व PA मोतीलाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह उनके घर से सामान लेकर भाग गया था. तेजप्रताप ने कहा, “हम नाम नहीं लेना चाहते हैं. नहीं तो मुर्दा अमर हो जाएगा.”

जब उनसे पूछा गया कि मोतीलाल भी इस शो में हैं, तो तेजप्रताप ने कहा, “शुरू में थोड़ा सा है. अब नहीं है, लास्ट में. उसको पुलिस खोज रही है.”

एक साथ नजर आए भोजपुरी के बड़े सितारे

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इन कलाकारों ने फिल्मों और गानों के जरिए करोड़ों दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है.

अब ये सितारे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आए. शो के जरिए पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव पहली बार एक साथ नजर आए.

  • Related Posts

    IND vs WI: 45 महीने बाद रांची में दिखेगा T20I मैच का रोमांच, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी फैंस की नजरें

    IND vs WI Ranchi T20 Match: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार है. शुक्रवार, 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच…

    Read more

    ‘बहुत कम कलाकारों में ऐसी आग होती है…’ नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी का ट्वीट, रितेश-अक्षय समेत सन्न रह गया पूरा बॉलीवुड

    PM Narendra Modi on Nana Patekar: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. गुरुवार सुबह गोवा स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस