Ro no D15139/23

उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 24 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

के विकासखण्ड तोकापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत    सालेपाल-एक स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में अस्थायी रूप से संलग्न संस्था ग्राम पंचायत सालेपाल-दो का अस्थायी आबंटन आदेश निरस्त किए जाने के फलस्वरूप उक्त पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन किए जाने हेतु 23 जून 2025 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत करने हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। निर्धारित समयावधि में एक ही आवेदन पत्र इंदिरा स्व-सहायता समूह सालेपाल-एक से प्राप्त हुआ है। उक्त आवेदन निर्धारित मापदंड को पूर्ण नहीं करने के फलस्वरूप पुनः नवीन विज्ञापन जारी किया गया है।
विकासखण्ड तोकापाल के ग्राम पंचायत सालेपाल- एक स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला समूह एवं वन सुरक्षा समिति से 24 नवम्बर 2025 तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक सम्पूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार…

    Read more

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज