Ro no D15139/23

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए जगदलपुर से रवाना हुआ 356 तीर्थयात्रियों का जत्था

सांसद    महेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर जत्था को रवाना
 
   धार्मिक आस्था और सरकारी संकल्प का अद्भुत संगम बस्तर के टाऊन हॉल में तब देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 356 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था दक्षिण भारत के पवित्र धामों के लिए रवाना हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना ने जिले के इन बुजुर्गों के लिए तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम की वर्षों पुरानी कामना को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
यात्रा की शुरुआत सोमवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल परिसर से हुई। यहां उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में सांसद श्री महेश कश्यप और महापौर श्री संजय पाण्डेय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को विदाई दी। सांसद श्री कश्यप ने इस प्रयास को वरिष्ठों के प्रति सम्मान का द्योतकश् बताते हुए सभी के मंगलमय यात्रा की कामना की, जबकि महापौर श्री पाण्डेय ने इस पुनीत कार्य के लिए सरकार और विभाग की सराहना की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती सुचिता मिंज भी उपस्थित थीं।
सोमवार को ये सभी 356 श्रद्धालु बसों के माध्यम से रायपुर के लिए रवाना हुए, जहां विश्राम के बाद उनकी वास्तविक आध्यात्मिक यात्रा का चरण शुरू हुआ। मंगलवार दोपहर को, यह पूरा दल रायपुर से विशेष रेलगाड़ी द्वारा अपनी बहुप्रतीक्षित तीर्थयात्रा पर निकल पड़ा। तिरुपति के भगवान बालाजी, मदुरै की देवी मीनाक्षी और रामेश्वरम के भगवान रामनाथस्वामी के दर्शन की अभिलाषा लिए, यात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। बस्तर से शुरू हुई यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को भी दर्शाती है।

  • Related Posts

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

    स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को रूपये 53 हजार…

    Read more

    अब बारिश के भरोसे रहने की मजबूरी खत्म

        मनरेगा के कुएँ से नियमित सिंचाई कर लहलहा उठे तोकापाल के पाकलू पोयाम के खेत   जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज