धान उपार्जन केन्द्र नमनकला की खरीदी व्यवस्था पर किसान सेदु राम संतुष्ट

धान के बढ़े हुए दाम और योजनाओं से खेती करना हुआ आसान

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार मनाया जा रहा है, वहीं अब सरगुजा जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अब जोर पकड़ रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के नमनाकला उपार्जन केंद्र में ग्राम पंचायत किशुननगर के किसान श्री सेदु राम ने अपना धान बेचकर संतोष व्यक्त किया और बताया कि इस वर्ष व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु और सुविधाजनक है।

सहज व्यवस्था, समय पर टोकन, और बढ़ा हुआ दाम-किसानों के लिए बड़ी राहत : सेदु राम
किसान सेदु राम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें 3 एकड़ में धान की बोवाई करते हैं। उन्होंने इस सीजन कुल 36 क्विंटल 60 किलो धान विक्रय हेतु पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि मैंने 15 नवंबर को टोकन कटाया था और आज पहले टोकन में 16 क्विंटल धान बेचने नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र आया हूं। उपार्जन केंद्र में तुलाई, नमी परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं बिना किसी परेशानी के पूरी हुईं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिए जाने से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है, जिससे खेती आर्थिक रूप से अधिक स्थिर हुई है।

योजनाओं से ग्रामीण किसानों को आर्थिक संबल
सेदु राम ने यह भी साझा किया कि उन्हें किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष 6000 रुपए प्राप्त होते हैं। जिससे बीज, खाद और बुवाई की तैयारियों में बड़ी मदद करती है। सरकार की योजनाएं किसान की ताकत बढ़ा रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हित में लिए गए निर्णयों से खेती-किसानी और कृषि आय में बदलाव आया है।
धान खरीदी तिहार की रौनक के बीच किसान सेदु राम जैसे किसान सरकार की योजनाओं और बढ़ी हुई धान के मूल्य से लाभान्वित होकर अत्यधिक उत्साहित हैं।

  • Related Posts

    राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

      रायपुर 17 फरवरी 2026/श्रम विभाग कोरबा द्वारा जिले के श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से राजीव…

    Read more

    दृष्टि दिव्यांगता पर संकल्प की जीत: आत्मनिर्भरता की मिसाल बने श्री अभिनंदन, अब गढ़ रहे नई प्रतिभाओं का भविष्य

        रायपुर, 17 फरवरी 2026/दृढ़ इच्छाशक्ति, अटूट आत्मविश्वास और संगीत के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि शारीरिक सीमाएं सफलता की राह में अवरोध नहीं बनतीं।…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव