Ro no D15139/23

लोलेसरा के किसान खम्मम वर्मा ने 112 क्विंटल धान बेचा, बताया 60 साल में पहली बार इतनी सुगम और बेहतरीन व्यवस्था देखी

रायपुर, 19 नवंबर 2025. छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियाँ, सुशासन और पारदर्शी व्यवस्थाएँ इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया में उल्लेखनीय परिणाम दे रही हैं। बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट तैयारियाँ, ऑनलाइन टोकन प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण बारदाना, परिवहन एवं भुगतान व्यवस्था ने किसानों को सहज, सुचारू और सुविधाजनक खरीदी का अनुभव प्रदान किया है। कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा द्वारा लगातार समितिवार समीक्षा एवं खरीदी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग ने पूरे तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया है। प्रशासन की सक्रियता और समिति प्रबंधकों के सहयोग से जिले में धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए बेहद सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बन रही है।

आज धान खरीदी के चौथे दिन लोलेसरा उपार्जन केंद्र में अपनी फसल बेचने पहुंचे किसान श्री खम्मम वर्मा ने कुल 112.40 क्विंटल धान बेचकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 60 साल की उम्र में पहली बार इतनी व्यवस्थित और सुविधाजनक धान विक्रय व्यवस्था देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि पहले टोकन लेने के लिए लंबी कतारों और कई दिनों के इंतजार का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस वर्ष शासन द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब किसान घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर समय और श्रम दोनों की बचत कर पा रहे हैं।

श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति परिवार सहित आभार जताते हुए कहा कि इस वर्ष की खरीदी प्रक्रिया वास्तव में किसानों के हितों को प्राथमिकता देने वाली है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले भर के खरीदी केंद्रों में सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया गया है। बारदाना, परिवहन, तौल और भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है ताकि सभी किसानों को समय पर और सुगमता से धान विक्रय का लाभ मिल सके।

किसान खम्मम वर्मा ने आगे बताया कि उपार्जन केंद्रों में अच्छी गुणवत्ता के बारदाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा अधिकारियों की नियमित उपस्थिति से वातावरण शांतिपूर्ण, अनुशासित और भरोसेमंद बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल एप की सुविधा ने खरीदी प्रक्रिया को अत्यंत सरल, पारदर्शी और किसानों के लिए अत्यधिक उपयोगी बना दिया है। जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग, सुशासन और किसान-हितैषी पहल के परिणामस्वरूप इस वर्ष बेमेतरा जिले में धान खरीदी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान केंद्रित बनकर उभरी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान : शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार

      नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं रायपुर 15 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के…

    Read more

    शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र *16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेश उत्सव अभियान* *”कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे” अभियान की…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC