Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए सेवाओं की पहुंच हुई और मजबूत—महासमुंद जिले के बोकरामुड़ा कला शिविर में 340 हितग्राही लाभान्वित

*राज्यभर में चरणबद्ध शिविरों के माध्यम से प्रमाणीकरण, नवीनीकरण और यूडीआईडी कार्ड निर्माण कार्य तेज*

रायपुर, 19 नवंबर 2025/
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को समयबद्ध, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्यभर में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, प्रमाण पत्र नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविरों का चरणबद्ध आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की यह पहल प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सेवा-सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का हर दिव्यांगजन प्रमाणन, उपकरण तथा पहचान से संबंधित सेवाओं तक आसानी से पहुँच सके।

इसी कड़ी में महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में 17 नवंबर को आयोजित शिविर में 340 दिव्यांगजन शामिल हुए, जिसमें 184 पंजीयन,55 नए प्रमाणीकरण,07 प्रमाण पत्र नवीनीकरण,15 सहायक उपकरण चिन्हांकन तथा 66 यूडीआईडी आवेदन संकलित किए गए।

राज्य शासन के निर्देशों पर आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांगजन बिना किसी बाधा के प्रमाण पत्र तथा आवश्यक उपकरणों के मूल्यांकन का लाभ प्राप्त कर सकें। राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन शिविरों की श्रृंखला के माध्यम से दिव्यांगजन सेवाओं का लाभ सरलता से ले पा रहे हैं।

शिविर में जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष श्री केशव नायक राम चन्द्राकर ने उपस्थित लाभार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और मुख्यधारा से जोड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह शिविर उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन में, जनपद सीईओ श्री एम.एल. मण्डावी, जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड, समाज शिक्षा संगठक श्री मानसिंग बरिहा, तथा समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रमाणन, नवीनीकरण और सहायक उपकरणों की उपलब्धता की प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी आई है। इसी क्रम में अगला शिविर 20 नवंबर 2025 को महासमुंद जिले के विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम जोगनीपाली में आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी