Ro no D15139/23

किसान वैभव ने धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने पर प्रसन्नता जाहिर की

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य कर रही प्रदान : किसान वैभव पुरोहित
– विगत वर्ष की धान बिक्री से प्राप्त राशि से खेत में बोर लगाने पर पानी की हुई पर्याप्त व्यवस्था
राजनांदगांव 19 नवम्बर 2025। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी कार्य निरंतर जारी है। शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। किसान प्रसन्नता के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर धान विक्रय कर रहे है। राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में अपना धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम तुमड़ीबोड़ के किसान श्री वैभव पुरोहित ने बताया कि वह 10 एकड़ में खेती करते है। उन्होंने 17 नवम्बर को टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से 122 क्विंटल धान विक्रय का टोकन प्राप्त किया था। जिसके तहत आज वह अपना धान विक्रय करने तुमड़ीबोड़ सोसायटी पहुंचे है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में किसानों के लिए पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था सहित पर्याप्त संख्या में बारदाना और श्रमिकों की उपलब्धता है। जिससे यहां धान खरीदी का कार्य निरंतर सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान कर रही है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों से धान का अच्छा मूल्य मिलने पर सिंचाई सुविधा के लिए अपने खेत में दो बोर करवाए है। जिससे खेती करने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार