Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं से जिले के किसानों में खुशी : किसान यादव राम वर्मा

इस वर्ष धान ब्रिकी से प्राप्त राशि से बनाएंगे अपना नया घर
– मुख्यमंत्री किसानों के हित में कर रहे बहुत अच्छा कार्य
शासन के समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदने तथा धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और इलेक्ट्रानिक मशीन से धान की तौलाई होने से जिले के किसानों में खुशी है। जिले के किसान अपने-अपने क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र में अपनी उपज को विक्रय करने के लिए उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह के कृषक   यादव राम वर्मा ने बताया कि वे 7 एकड़ में खेती करते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने से धान की पैदावार भी अच्छी हुई है। उन्हें टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से 132 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त हुआ है। जिसके तहत आज धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड में अपना धान बेचने पहुंचे है।
शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष है और बड़ी संख्या में किसान धान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान लेकर पहुंच रहे हैं। किसान श्री यादव राम वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र में बारदाना की तौलाई की जा रही है, जो बहुत ही सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि धान ब्रिकी से प्राप्त राशि का उपयोग नया घर बनाने एवं कृषि कार्य में करेंगे। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में धान विक्रय करने आए अन्य किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को हर 3 माह में 2000 रूपए के हिसाब से वर्ष में 6000 रूपए की आर्थिक सहायता भी मिल रही है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय किसानों के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय को तहेदिल से शुक्रिया कहा।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए