Ro no D15139/23

यूक्रेन से सुलह के लिए रूस संग मिलकर पीस प्लान बना रहे ट्रंप!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए फिर से प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन से युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ चुपचाप एक नया पीस प्लान बना रहा है। हालांकि ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को नागवार गुजर सकती है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ इस पूरे मामले का नेतृत्व कर रहे हैं। विटकॉफ इस मामले में मॉस्को के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर इस हफ्ते रूस और अमेरिका के बीच बातचीत में तेजी आई है।

इस सिलसिले में बातचीत के लिए आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल और पेंटागन का एक टॉप लेवल डेलीगेशन यूक्रेन पहुंचा। अमेरिकी आर्मी के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने कहा, “यूक्रेनी अधिकारियों से मिलने और युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा करने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग मिशन पर पेंटागन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन में है।”

अमेरिकी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि डेलिगेशन अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर यूक्रेन पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल से राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और दूसरे सीनियर यूक्रेनी अधिकारियों के साथ युद्ध के हालात और हथियारों की जरूरतों पर चर्चा करने के साथ ही शांति की शुरुआती कोशिशों पर भी बात करने की उम्मीद थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले यूएस डेलीगेशन के कीव जाने की खबर दी थी। दूसरी ओर, टेलीग्राम पर एक पोस्ट में यूक्रेनी डिफेंस मिनिस्टर डेनिस श्म्यहाल ने लिखा कि उन्हें ड्रिस्कॉल से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।

श्म्यहाल ने अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को मिल रहे जरूरी सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। अमेरिकी डेलिगेशन ने पार्टनर्स को डिफेंस इनोवेशन के क्षेत्र में हमारे डेवलपमेंट्स के बारे में बताया और \जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुए ऐतिहासिक डिफेंस एग्रीमेंट्स को लागू करने के अगले कदमों पर फोकस किया।”

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका और चीन के बीच AI को लेकर बढ़ता टकराव अब सिर्फ दो देशों की टेक्नोलॉजी कंपनियों की लड़ाई नहीं रह गया है. यह धीरे-धीरे दुनिया की AI सप्लाई चेन,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर