Ro no D15139/23

सुगम धान खरीदी से मजबूत हो रहा ग्रामीण अर्थतंत्र – किसानों ने जताया आभार”

धमतरी । प्रदेश में किसानों की समृद्धि और कृषि को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था निरंतर अधिक पारदर्शी, सरल और किसान-केंद्रित बनती जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी 15 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में प्रारंभ हुई है।
धमतरी जिले में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। धमतरी जिले में 100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 19 नवंबर तक कुल 156761 क्विंटल धान 3431 किसानों से खरीदा जा चुका है, जो किसानों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
इसी विश्वास को शब्द देते हुए ग्राम संबलपुर केंद्र पर धान बेचने आए किसान दीपेश कुमार देवांगन ने पहले ही दिन धान बेचते समय अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुगम और पारदर्शी है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने उनकी सबसे बड़ी समस्या—लंबे इंतजार—को समाप्त कर दिया है। निर्धारित समय पर टोकन मिलने से उन्हें केंद्र पर अव्यवस्था या भीड़ का सामना नहीं करना पड़ा।
दीपेश ने बताया कि उन्होंने 76 क्विंटल धान बेचा है, पिछले वर्ष भी लगभग इतनी ही मात्रा बेची थी। उनका कहना है कि खरीदी के बाद भुगतान की प्रक्रिया भी अब अत्यंत तेज हो गई है। पिछले वर्ष समय पर भुगतान से उन्हें खेती के कार्यों में बड़ी सहूलियत मिली थी और इस बार भी उन्हें समय पर राशि मिलने की पूरी उम्मीद है। वे बताते हैं कि धान बेचकर प्राप्त धनराशि का उपयोग वे कृषि सुधार, बीज-खाद खरीदने और कुछ पारिवारिक आवश्यकताओं में करते हैं।
उन्होंने केंद्र की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा—
“अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। केंद्र पर व्यवस्था उत्तम है और कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा सहयोग सचमुच प्रशंसनीय है। हमारी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है।”
केंद्र पर धान बेचने आए हंसराज , शत्रुघन व अन्य किसानों ने भी अपनी सकारात्मक राय साझा की। किसानों का कहना है कि इस वर्ष प्रशासन द्वारा किए गए सुधारों से खरीदी व्यवस्था अत्यंत सहज हो गई है। बेहतर व्यवस्थापन, त्वरित मापतौल, ऑनलाइन पारदर्शिता और अधिकारियों का सतत निरीक्षण किसानों में भरोसा बढ़ा रहा है।
सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किए गए इन प्रयासों ने न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायता की है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुए हैं। किसानों ने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी पारदर्शी, विश्वसनीय और किसान-केंद्रित सुविधाएं जारी रहेंगी।

  • Related Posts

    आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर हेल्पलाइन, मातृ-शिशु देखभाल, सर्पदंश प्रबंधन से लेकर आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे तक-हर स्तर पर मिल रहा लाभ

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ सुदूर वनांचल एवं अनुसूचित जिला जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से संचालित “आरोग्य जशपुर अभियान” एक व्यापक और प्रभावी पहल के…

    Read more

    ई-चालान जमा करने हेतु ओटीसी की सुविधा 01 अप्रैल से

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ संचालक, कोष एवं लेखा रायपुर के द्वारा 01 अप्रैल 2026 से भौतिक (मैनुअल चालान) शासकीय प्राप्तियों चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाइन के माध्यम से ई-कोष…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत