Ro no D15139/23

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी शासकीय सूचना

धमतरी । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 04 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान के अंतर्गत निर्वाचकों को गणना प्रपत्र (Enumeration Forms – EFs) का वितरण लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है।

राज्य के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे गणना प्रपत्र भरते समय विशेष सावधानी बरतें। मृत व्यक्तियों, भारतीय नागरिकता छोड़ चुके व्यक्तियों, अथवा ऐसे किसी व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना, जिसके बारे में जानकारी हो कि उसका नाम निर्वाचक नामावली में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, पूरी तरह दंडनीय अपराध है।

यदि कोई निर्वाचक जानबूझकर एक से अधिक स्थानों के लिए गणना प्रपत्र जमा करता है या किसी भी प्रकार की गलत घोषणा करता है, तो उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

सभी नागरिकों से अपील है कि वे सत्य एवं सटीक जानकारी प्रदान कर इस महत्त्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?