Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में नागरिकों के सहयोग हेतु कलेक्टर की अपील

धमतरी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वर्तमान में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से गणना फार्म का वितरण किया जा चुका है। सभी मतदाता गणना पत्र को सही-सही भरकर BLO को सौंपें, जिससे डिजिटाइजेशन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके। गणना फार्म भरने के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी की आवश्यकता होती है, जो बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध है। यह जानकारी ceochhattisgarh.nic.in पर भी देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से मतदाता ऑनलाइन भी गणना फार्म (Enumeration Form) भर सकते हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह कार्य समयबद्ध है तथा उपलब्ध समय बहुत कम है, इसलिए सभी मतदाता गणना पत्र शीघ्रता से भरकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने जिलेवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ आपदा से प्रभावितों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    धमतरी, 01 सितंबर 2026/ नेपाल बाढ़ आपदा प्रभावितों के लिए कलेक्टर के श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में…

    Read more

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ, मुक्ताकाशी मंच पर लोकवाद्य, तबला, बांसुरी, पियानो और लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां*   रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंगीत परंपरा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार