Ro no D15139/23

कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों का 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता देहरादून (उत्तराखंड ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन

28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 12 नवम्बर से 16 नवम्बर 2025 तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों के लगभग 6495 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें कवर्धा वनमंडल अंतर्गत 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कवर्धा वनमंडल, जिला कबीरधाम सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करते हुए इस प्रतियोगिता में श्रीमती मीना ध्रुवे, उप वनक्षेत्रपाल ने पावर लिफ्टिंग एवं वेट लिफ्टिंग में 2 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक, श्री सत्यजीत भट्ट, वनरक्षक ने लांग-हाई जम्प में 2 स्वर्ण एवं रिले में 1 रजत, सुश्री फुलन्ती भगत, उप वनक्षेत्रपाल ने लांग जम्प में स्वर्ण पदक, श्री युधिष्ठिर साहू, वनरक्षक ने 5000 मी. दौड़ में कांस्य पदक, 800 मी., 1500 मी. एवं 25 किमी. में चतुर्थ स्थान तथा श्री विजय चौधरी, वनपाल ने एथलेटिक्स में रिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार कवर्धा वनमंडल अंतर्गत खिलाड़ियों ने कुल 5 स्वर्ण, 3 रजत, 1 कांस्य पदक तथा 4 चतुर्थ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि श्रीमती मीना ध्रुवे, उप वनक्षेत्रपाल ने पावर लिफ्टिंग 69 कि.ग्रा. वर्ग (वेटरन) में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक, पावर लिफ्टिंग 69 कि.ग्रा. वर्ग (ओपन) में द्वितीय स्थान रजत पदक, वेट लिफ्टिंग 77 कि.ग्रा. वर्ग (वेटरन) में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक तथा वेट लिफ्टिंग 77 कि.ग्रा. वर्ग (ओपन) में द्वितीय स्थान रजत पदक प्राप्त किया। श्री सत्यजीत भट्ट, वनरक्षक ने पुरुष ओपन लांग जम्प में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक, पुरुष ओपन हाई जम्प में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक एवं 100 मीटर रिले में द्वितीय स्थान रजत पदक प्राप्त किया। सुश्री फुलन्ती भगत, उप वनक्षेत्रपाल ने सीनियर वेटरन महिला लांग जम्प में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक प्राप्त किया। श्री युधिष्ठिर साहू, वनरक्षक ने पुरुष 5000 मी. दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक प्राप्त किया तथा अन्य स्पर्धाओं (800 मी., 1500 मी., 25 किमी.) में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। श्री विजय चौधरी, वनपाल ने एथलेटिक्स रिले स्पर्धा में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
वनमंडलाधिकारी कवर्धा ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

*खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*
1. श्रीमती मीना ध्रुवे, उप वनक्षेत्रपाल
पावर लिफ्टिंग 69 कि.ग्रा. (वेटरन) – गोल्ड मेडल
पावर लिफ्टिंग 69 कि.ग्रा. (ओपन) – सिल्वर मेडल
वेट लिफ्टिंग 77 कि.ग्रा. (वेटरन) – गोल्ड मेडल
वेट लिफ्टिंग 77 कि.ग्रा. (ओपन) – सिल्वर मेडल

2. श्री सत्यजीत भट्ट, वनरक्षक
पुरुष ओपन लांग जम्प – गोल्ड मेडल
पुरुष ओपन हाई जम्प – गोल्ड मेडल
100 मीटर रिले – सिल्वर मेडल

3. सुश्री फुलन्ती भगत, उप वनक्षेत्रपाल
सीनियर वेटरन महिला लांग जम्प – गोल्ड मेडल

4. श्री युधिष्ठीर साहू, वनरक्षक
5000 मीटर दौड़ – ब्रांज मेडल
800 मीटर – चतुर्थ स्थान
1500 मीटर – चतुर्थ स्थान
25 किमी दौड़ – चतुर्थ स्थान

5. श्री विजय चौधरी, वनपाल
एथलेटिक्स (रिले) – चतुर्थ स्थान

  • Related Posts

    सेवानिवृत्त शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    यूथ क्लब ने आयोजित किया शिक्षक गौरव एवं खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 2026, मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल ने प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित   कवर्धा — यूथ क्लब कवर्धा द्वारा मंगलवार…

    Read more

    गुरुकुल में नारी सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित 

    कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बालिकाओं को सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का संदेश देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी शिक्षक…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ