Ro no D15139/23

वर्षों बाद फिर सजी भूतपूर्व छात्रों और शिक्षकों की गुरु परंपरा

पाटन हायर सेकेंडरी स्कूल में भूतपूर्व विद्यार्थियों का प्रेरक मिलन समारोह 
 
पूर्व छात्रों ने गुरुजनों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया
 
 शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला, पाटन में वर्ष 2003, 2004 और 2005 के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह उत्साह, उल्लास और भावनाओं से भरपूर माहौल में सम्पन्न हुआ। लंबे समय बाद अपने पुराने विद्यालय लौटे पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों से मिलकर छात्र जीवन की स्मृतियों को फिर से जिया और विद्यालय के विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मिलन समारोह का आयोजन कुर्मी भवन में किया गया।
समारोह में वर्तमान एवं सेवानिवृत्त दोनों प्रकार के गुरुजनों को आमंत्रित किया गया था। भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को शाल और श्रीफल भेंट कर आदरपूर्वक सम्मानित किया। विद्यार्थियों के इस स्नेह ने पूरे समारोह को गरिमामय और भावविभोर बना दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य सीताराम वर्मा, शिक्षक हेमंत वर्मा, संत राम साहू और भास्कर सावरनी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल गुरु-शिष्य संबंधों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि वर्तमान पीढ़ी के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ विद्यालय का गौरव बढ़ाती हैं और युवाओं को इंजीनियरिंग, चिकित्सा, शिक्षा, सेना, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए भूतपूर्व विद्यार्थियों में युवराज ताम्रकार, केशव साहू, आतिश देवांगन, अब्दुल जलील मोहम्मद, शुभांगी भाले, खिलेश्वरी सिन्हा डडसेना, साधना सेन और चंद्रकिरण देवांगन, तान्या जायसवाल ने विद्यालय में बिताए सुनहरे पलों को याद किया। सभी ने स्वीकार किया कि शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा, अनुशासन और संस्कार ही आज उनके सफल जीवन की नींव बने हैं।
पूर्व विद्यार्थियों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी विद्यालय से जुड़े रहकर कैरियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक पहलों में सहयोग करते रहेंगे।
मिलन समारोह के बाद कुछ भूतपूर्व छात्राएं पाटन के शासकीय कॉलेज पहुंचीं और वहाँ के प्राचार्य व प्राध्यापकों से सौजन्य भेंट की। कॉलेज के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ रोहित वर्मा ने पूर्व छात्रा चंद्र किरण देवांगन, खिलेश्वरी सिन्हा डडसेना, साधना सेन शुभांगी भाले, निशा सिन्हा का विशेष स्वागत करते हुए उनके प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की।
  • Related Posts

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

      स्थानीय संसाधनों से सजी अनूठी राखियां, महतारी वंदन योजना से दीदियों के हुनर को मिल रहा नया विस्तार कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने बढ़ाया बहनों का उत्साह कोरबा 18 सितंबर…

    Read more

    जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला आज

      कोरबा 18 अगस्त 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों -लाईफ इंश्योरेंश ऑफ इंडिया अंबिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल