Ro no D15139/23

किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर प्रोजेक्ट : निरामया नव्या 2025 का मेगा आयोजन

महापौर ने किया प्रोजेक्ट : निरामया नव्या 2025 के अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ
– शिविर में कुल 1800 छात्राओं एवं 50 शिक्षकों ने लिया भाग
– बालिकाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
– आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं कृमि की दवा का किया गया वितरण
राजनांदगांव 22 नवम्बर 2025। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तत्वाधान में प्रोजेक्ट : निरामया नव्या 2025 अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि यह कैम्प किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाई, स्वच्छता एवं अन्य जानकारी दी जाएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन में बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता लाने के लिए आयोजन किया गया। शिविर में स्कूली छात्राओं को माहवारी व प्रजनन स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई जिसमें कुल 1800 छात्राओं व 50 शिक्षकों ने भाग लिया। कैंप में मुख्यत : हीमोग्लोबिन, सिकल टेस्ट के साथ बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं कृमि की दवा का वितरण किया गया। बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कॉलेज अधिष्ठाता डॉ पीएम लूका व अस्पताल अधीक्षक डॉ अतुल देशकर, डिप्टी अस्पताल अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, डॉ. चंद्रशेखर इंदौरिया एवं पूजा मेश्राम तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल के विशेष प्रयास और सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरतन, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू , जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती संगीता राव, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री सतीश ब्यौहरे , एपीसी समग्र शिक्षा श्री मनोज मरकाम, पीपीआईए फैलो टेल्मी जॉली, पूर्व पार्षद श्री वाधवा, श्री रविन्द्र रहे। कार्यक्रम में स्त्री रोग विभाग  के सभी सीनियर रेसीडेंट, डीएनबी चिकित्सक, जूनियर रेसिडेंट, इंटर्न, बैच 2021, 2024 के छात्र-छात्राओं, संदीप, सार्वा व मेटाज के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की सफलता के लिए राजनांदगांव विकासखंड के चयनित संस्थाओं के शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त राजनांदगांव जिले के निजी स्कूलों के सहयोग से जिसमें विशेषकर नीरज बाजपाई इंटरनेशनल स्कूल बोरी, नीरज पब्लिक स्कूल पेन्ड्री, युगांतर पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी, रॉयल किड्स, गायत्री स्कूल के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव