Ro no D15139/23

फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने 28 दिनों में घटाया 18 किलो वजन, कैसे किया मुमकिन?

साहित्य आजतक 2025 के आखिरी दिन एक्टर रणदीप हुड्डा ने शिरकत की. यहां उन्होंने अपने शुरुआती स्ट्रगल और एक्टिंग में दिलचस्पी के किस्से सुनाए.  रणदीप ने ये भी बताया कि उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे.साहित्य आजतक ओटीटी’ में फिल्मी सितारों ने रंग जमाया. तीसरे दिन कार्यक्रम में एक्टर रणदीप हुड्डा शामिल हुए, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में स्ट्रगल से लेकर फैमिली के सपोर्ट पर बात की.

कैसे इतनी आसानी से कई किलो वजन घटा लेते हैं रणदीप?

रणदीप ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन रोल्स प्ले किए हैं. कुछ किरदारों में तो वो काफी पतले और कमजोर भी नजर आए. फिल्म ‘सरबजीत’ और ‘वीर सावरकर’ केलिए रणदीप ने वजन घटाने के लिए हदें पार की थीं. एक्टर ने बताया कि ‘सरबजीत’ के दौरान उन्होंने सिर्फ 28 दिन में 18 किलो वजन कम किया था. रणदीप ने कहा, ‘मैं किसी को सलाह नहीं दूंगा कि वो 28 दिन में अपना 18 किलो वजन घटाएं. मुझे इस बात के पैसे मिल रहे हैं और ये मेरा काम है. इतना जल्दी वजन …नहीं करना चाहिए. वीर सावरकर जी की बायोपिक के दौरान मेरा 32 किलो वजन कम हुआ था.’ रणदीप ने आगे अपने किरदार के लिए वजन घटाने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘देखिए, अगर किसी इंसान को जेल में खाने के लिए एक सूखी रोटी मिलती है, तो आपके तो आपके सिक्स पैक एब्स और मसल्स तो नहीं होंगे. अगर मैं वैसा दिखता, तो लोग कहते कि एक्टिंग कर रहा है. तो जैसा आपका किरदार है, पहली चीज आपको जैसे दिखना …

और बोलना चाहिए, उसपर ध्यान दीजिए. आप 90% ऑडियंस का दिल वहीं जीत जाएंगे. बाकी 10% की कमी आपके डायरेक्टर, स्टोरी, डायलॉग्स और सीन्स पूरा करते हैं.’मैं जानबूझकर अपना वजन नहीं घटाता हूं कि किसी को कुछ करके दिखाना है. उल्टा मैं तो डिप्रेशन में चला जाता हूं कि वजन कम करना पड़ जाएगा, फिर से भूखा मरना … रणदीप बताते हैं कि उन्होंने 18 किलो वजन 28 दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए घटाया. क्योंकि अगर वो कुछ भी खाते, तो उनका वजन कम नहीं होता. एक्टर ने बताया कि रणदीप ने कहा, ‘मेरी मां पराठे बनाती थीं और मैं उन्हें कहता था कि आपको मेरा अत्याचार क्यों बढ़ाना है. फिर वो मुझे भूखा देखकर मुंबई से वापस गांव लौट आईं… आईं. लेकिन मैंने वो इसलिए किया क्योंकि वो मेरा काम था. मैं उससे मर नहीं रहा था. मेरी कोशिश ये थी कि एक इंसान जिसे इतने सालों से कैद किया गया, खाने-पीन… को ज्यादा कुछ नहीं दिया. मैं चाहता था कि मैं उस किरदार को कुछ हद तक छूं पाऊं कि आखिर कैसे वो असलियत में थे.’ बता दें कि रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘सरबजीत’ साल 2016 में आई थी जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा जैसे सितारे शामिल थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी  कहानी और रणदीप की दमदार परफॉरमेंस के कारण हिट हुई थी. इस फिल्म को ओमंंग कुमार ने डायरेक्ट किया था.

 

 

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!