Ro no D15139/23

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी केन्द्र डांडगांव का निरीक्षण 

 खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को दिए सुगम और पारदर्शी धान खरीदी के निर्देश

रायपुर । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत डांडगांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और केन्द्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाएं।

किसानों ने मंत्री श्री अग्रवाल से कहा कि प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद से हजारों किसानों को लाभ मिला है। वहीं ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप’ के माध्यम से किसानों को घर बैठे आसानी से धान विक्रय का टोकन मिलने से उपार्जन केन्द्रों पर लंबी कतारों और देरी की परेशानी खत्म हो गई है। किसानों ने इस डिजिटल पहल एवं सरकार की धान खरीदी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध है और नवीन तकनीकी उपायों के जरिये सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे