Ro no D15139/23

सक्षम योजना से स्वरोजगार की राह पर बढ़ीं महिलाएं

*सेवा की कहानी

*किराना दुकान और बांस शिल्प के लिए मिली 40-40 हजार रुपये की ऋण सहायता*

रायपुर , 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड की ग्राम पंचायत समोली की तीन महिलाओं को योजना के तहत 40-40 हजार रुपये की ऋण सहायता मिली है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली ये महिलाएं अब अपने व्यवसाय शुरू कर आजीविका के नए साधन विकसित करेंगी।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने महिलाओं को ऋण सहायता के चेक प्रदान किए। उन्होंने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल उपस्थित रहे।

योजना से लाभान्वित श्रीमती सुमन, पति श्री करण, किराना दुकान का संचालन करेंगी। श्रीमती बाबी, पति श्री गुलाब चंद, बांस से बनी सामग्री का निर्माण और खरीद-बिक्री करेंगी। वहीं श्रीमती राखी, पति श्री अजेश्वर, सूपा, डलिया सहित बांस से निर्मित विभिन्न सामग्री बनाकर उसका विक्रय करेंगी।

तीनों महिलाएं अब तक मजदूरी के जरिए अपने परिवार की जरूरतें पूरी करती थीं। सक्षम योजना से मिली ऋण सहायता उनके लिए व्यवसाय शुरू करने और आय का नया स्रोत बनाने का अवसर लेकर आई है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ उन्हें अपनी हुनर और मेहनत के दम पर नई पहचान बनाने में भी मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियां खारिज

    राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। इसके अंतर्गत ग्राम विकास समिति…

    Read more

    बाल विवाह रोकने पंचायत सचिवों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

    बाल विवाह में सहयोग करने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई, दो साल तक की सजा का प्रावधान   धमतरी, 15 अक्टूबर 2026। बाल विवाह की रोकथाम और इसके प्रति…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी