Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मुनादी कराने के निर्देश

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   विलास भोसकर ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026)  के तहत चल रहे कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रसेन वार्ड, महमायापारा वार्ड, अब्दुल शहीद हमीद वार्ड, मायापुर वार्ड, चांदनी चौक वार्ड एवं ठनगनपारा वार्ड का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर   भोसकर ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे, गणना पत्रक फॉर्म के वितरण, संकलन तथा रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन की जानकारी ली। उन्होंने फॉर्मों के जमा कर डिजिटल प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में मुनादी कराके अधिक से अधिक नागरिकों को SIR प्रक्रिया से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जाए। साथ ही कम प्रगति वाले वार्डों में विशेष ध्यान देते हुए कार्य में गति लाएं।
उन्होंने मैदानी अमले को समझाइश दी कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक चरण को गंभीरता, पारदर्शिता और समन्वय के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित बीएलओ को नागरिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुनरीक्षण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री डी.एन. कश्यप, अम्बिकापुर एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार   उमेश बाज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल  रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत

        रायपुर, 18 जून 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला के लोकभवन आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस…

    Read more

    राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

      रायपुर, 18 जून 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग