Ro no D15139/23

कृषि विद्यार्थियों ने बानगर में दिया अजोला, गेंदा पिंचिंग और मोरिंगा मूल्य–वर्धन का प्रशिक्षण

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर) के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव” (Rural Agricultural Work Experience (RAWE )कार्यक्रम के अंतर्गत  बीते  रविवार को ग्राम बानगर में किसानों और महिला स्व–सहायता समूहों को अजोला बेड निर्माण, गेंदा फसल में पिंचिंग तकनीक तथा मोरिंगा पत्तियों की तुड़ाई एवं मूल्य–वर्धित उत्पाद निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने आजोला बेड तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया कि अजोला उच्च प्रोटीन युक्त पशुचारा, मछली पालन के लिए पोषक तत्व तथा जैव–उर्वरक के रूप में उपयोगी है। इसके बाद गेंदा फसल पर पिंचिंग तकनीक का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए किसानों को समझाया गया कि 25–30 दिन की अवस्था में शीर्ष कलिका को हटाने से शाखाओं की संख्या बढ़ती है, पौधे संतुलित रहते हैं तथा अधिक एवं एकरूप फूल प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन में 20–25 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है।
इसी क्रम में महिला समूहों को मोरिंगा पत्तियों की वैज्ञानिक तुड़ाई, छाया में सुखाने, भंडारण तथा पैकिंग की विधियाँ सिखाई गईं, ताकि वे पत्तियों से पाउडर, ग्रीन टी, कैप्सूल तथा मिश्रित दलिया/सेवई जैसे मूल्य–वर्धित उत्पाद तैयार कर घरेलू आय बढ़ा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. नवनीत राणा (डीन) के दिशानिर्देशन, डॉ. भूमिका हत्गिया (RAWE समन्वयक) के मार्गदर्शन तथा डॉ. गुलाब बर्मन एवं श्री सोनू दिवाकर (विषय विशेषज्ञ) के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक