Ro no D15139/23

पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 72वें राष्ट्रीय एनेस्थिसियोलॉजिस्ट सम्मेलन इसाकॉन 2025 (ISACON 2025) का सफल आयोजन

रायपुर, 27 नवम्बर 2025/

पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC), रायपुर में इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (ISA) के 72वें राष्ट्रीय सम्मेलन इसाकॉन 2025 (ISACON 2025) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य एनेस्थिसियोलॉजी, क्रॉनिक पेन मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और तकनीक का आदान-प्रदान करना था। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एनेस्थिसियोलॉजी एवं पेन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. प्रतिभा जैन शाह और वर्कशॉप चेयरपर्सन डॉ. प्रो. जया लालवानी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्लिनिकल ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (CTLS) के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ. माइकल पार (ऑस्ट्रेलिया) और क्रॉनिक पेन विशेषज्ञ डॉ. कैरोलिना हेयलॉक लूर (होंडुरास) शामिल थीं।

सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन डीन डॉ. विवेक चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने चिकित्सा जगत के इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

*हाई-इम्पैक्ट वर्कशॉप्स का मुख्य आकर्षण*
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण इसमें शामिल की गई चार उच्च-प्रभाव वाली वर्कशॉप्स थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

*1.क्रॉनिक पेन वर्कशॉप:* इस वर्कशॉप के कोर्स डायरेक्टर डॉ. नवीन मल्होत्रा और डॉ. कृष्णा पोद्दार थे। इसमें क्रॉनिक दर्द की इंटरवेंशनल तकनीकें, अल्ट्रासाउंड-गाइडेड प्रक्रियाएँ, कैंसर एवं न्यूरोपैथिक पेन मैनेजमेंट, और प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण जैसे विषयों को शामिल किया गया था। लोकल कोऑर्डिनेटर्स में डॉ. सोनाली साहू, डॉ. शाहिदा खातून, और डॉ. बबलेश महावर शामिल थे।

*2.कॉम्प्रिहेंसिव क्लिनिकल लाईफ सपोर्ट(Comprehensive Clinical Life Support/CCLS) वर्कशॉप:* इसके कोर्स डायरेक्टर डॉ. चक्रराव एस. एस. सी. थे। प्रशिक्षण विषयों में एयरवे मैनेजमेंट, बेसिक एवं एडवांस्ड लाइफ़ सपोर्ट, कार्डियक एवं रेस्पिरेटरी इमरजेंसी मैनेजमेंट, और टीम आधारित रिससिटेशन ड्रिल शामिल थे। डॉ. प्रतीक्षा अग्रवाल और डॉ. अमृता जैन लोकल कोऑर्डिनेटर थीं।

*3.क्लिनिकल ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (CTLS) वर्कशॉप:* इस स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप के कोर्स डायरेक्टर डॉ. चक्रराव एस एस सी और डॉ. रसेश सिन्हा थे। मुख्य स्किल ट्रेनिंग में ट्रॉमा असेसमेंट, प्राथमिक स्थिरीकरण, ब्लीडिंग कंट्रोल, स्पाइनल स्टेबिलाइजेशन और ईआर- ओटी (ER–OT) केंद्रित व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल था। लोकल कोऑर्डिनेटर्स के रूप में डॉ. रश्मि नाइक और डॉ. ए शशांक ने सहयोग दिया।

*4.प्राइवेट प्रैक्टिशनर फोरम (PPF):* इस फोरम के कोर्स डायरेक्टर डॉ. सुखमिंदरजीत सिंह बाजवा थे। इसमें निजी प्रैक्टिस से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. मंजू टंडन और डॉ. निशांत त्रिवेदी लोकल कोऑर्डिनेटर थे। इसाकॉन (ISACON) 2025 ने देश-विदेश के एनेस्थिसियोलॉजिस्टों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, कौशल और नवाचार को बढ़ावा दिया, जो भविष्य में मरीज़ों की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहायक होगा।

  • Related Posts

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ*   *एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा*…

    Read more

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी