
तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल
धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित परिवारों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में किया जा रहा अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह आज बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद समाप्त हो गया। जल सत्याग्रह के समाप्त होने से मौके पर बनी स्थिति सामान्य करने और संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुला है।
अपनी मांगों को लेकर प्रभावित लोग प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांगों और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से बातचीत की पहल की गई। बुधवार शाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धमतरी, एसडीओपी, पुलिस, तहसीलदार के साथ हुई चर्चा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना जल सत्याग्रह समाप्त करने पर सहमति जताई।
मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रतिनिधिमंडल
बातचीत के दौरान आगे की प्रक्रिया के तहत प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराएगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावित परिवारों का पक्ष रखकर उनके मुद्दों के समाधान के लिए पहल करने का अनुरोध करेगा।
जल सत्याग्रह की समाप्ति के साथ ही संबंधित विषयों पर संवाद और समन्वय के जरिए आगे बढ़ने की संभावना बनी है। प्रभावित परिवारों की समस्याओं को उचित स्तर पर रखने के लिए प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संवाद से समाधान की दिशा में पहल
इस घटनाक्रम में प्रशासन और प्रभावित परिवारों के बीच बातचीत की प्रक्रिया का आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है। जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद, आपसी समन्वय और उचित स्तर पर समस्याओं को प्रस्तुत करना समाधान की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो होगा ।









