Ro no D15139/23

टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड 28 से 30 नवम्बर तक

विकासगढ़ के सहयोग से 54 घंटे में आइडिया से स्टार्टअप बनाने का अवसर
युवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी का आयोजन 28, 29 और 30 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विकासगढ़ एवं छत्तीसगढ़ बिज़नेस मॉड्स फोसी के सहयोग से आयोजित होगा। तीन दिवसीय यह आयोजन उन प्रतिभागियों को मंच प्रदान करेगा जो किसी विचार को परिष्कृत कर उसे सफल स्टार्टअप के रूप में विकसित करना चाहते हैं।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 54 घंटे तक लगातार कार्य कर अपने आइडिया को स्टार्टअप मॉडल में बदलने, बीचहेड मार्केट पहचानने तथा उसे वैश्विक स्तर पर स्केल करने की तैयारी कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में 10 से अधिक निवेशक, 20 से अधिक अनुभवी मेंटर्स, 50 संभावित स्टार्टअप टीम तथा 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इससे युवाओं, छात्रों, स्टार्टअप फाउंडर्स और प्रोफेशनल्स को व्यापक मार्गदर्शन व नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
कौन ले सकता है भाग?
यह आयोजन उन सभी के लिए खुला है जो किसी विचार को व्यवसायिक रूप देना चाहते हैं-चाहे वे छात्र हों, नौकरीपेशा, या पहले से ही स्टार्टअप चला रहे उद्यमी।
कार्यक्रम स्थल
बारदिहा लेक व्यू रिज़ॉर्ट, गंगरेल डैम, डांगी माचा, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़।
अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नंबर 6264381638 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह आयोजन जिले में नवाचार, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना से पुष्प उत्पादन को मिल रहा बढ़ावा – कृषक  घनश्याम साहू गेंदा फूल की खेती के साथ विभिन्न सब्जियों का कर रहे उत्पादन

      – फसल विविधीकरण से सशक्त हो रही उद्यानिकी खेती राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा उद्यानिकी फसलों के विस्तार एवं पुष्प उत्पादन को प्रोत्साहित करने फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना…

    Read more

    – बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार

      – आवास निर्माण के मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी