किसान और महिलाएं छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सामाजिक जनजीवन के महत्वपूर्ण आधार-मुख्यमंत्री श्री साय

शासकीय योजनाओं से किसान और महिलाओं का भी हो रहा चहूंमुखी विकास
मुख्यमंत्री श्री साय नारायणपुर में किसान-महतारी सम्मेलन में हुए शामिल
उल्लेखनीय योगदान के लिए किसान और महिलाओं को किया गया सम्मानित
विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की

  मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसान एवं महिलाओं को नमन करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही नारायणपुर सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की। इसमें नारायणपुर खेल मैदान में स्टेडियम और फ्लड लाइट, नगर वन शिव मंदिर में मंगल भवन, नारायणपुर अटल चौक से औघड़ा आश्रम तक सोलर लाइट, नारायणपुर में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास निर्माण एवं काराखेड़का में छठ घाट निर्माण की घोषणा शामिल है। इस अवसर पर वित्तमंत्री   ओ पी चौधरी, विधायक   गोमती साय और  रायमुनी भगत, पद्म  जागेश्वर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष   सालिक साय,   प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर   अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष   शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष   यश प्रताप सिंह जूदेव,   कृष्ण कुमार राय,   विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य   अनिता सिंह,   दुलारी सिंह एवं   मलिता बाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदुला   राजकुमार सिंह, सुनील गुप्ता, मुकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ   अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान और महिलाएं छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सामाजिक जनजीवन के प्रमुख आधार है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों सहित किसान एवं महिलाओं का भी चहूंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान खरीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार  प्रदेश की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। 21 माह से यह राशि दी जा रही है, यह आगे भी जारी रहेगी। महतारी वंदन योजना से अकेले जशपुर जिले में 2 लाख 29 हजार माताएं-बहनें लाभान्वित हो रहीं हैं। इन्हें अब तक 427 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान खरीदी जोर शोर से जारी है। सभी पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इसके लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम किए गए है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। साथ ही किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का दाम मिल रहा है। प्रदेश के करीब 26 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जशपुर जिले के करीब 72 हजार किसानों को हर साल 6 हजार रूपये सम्मान निधि दी जा रही है। जशपुर जिला संभावनाओं का गढ़ बनता जा रहा है। जशपुर की जलवायु ऐसी है कि यहाँ चाय, कॉफी, काजू, ड्रैगन फ्रूट, मसालों और सेब की खेती के बड़े अवसर हैं। सरकार इस दिशा में तकनीक, प्रशिक्षण और अनुदान उपलब्ध करा रही है। जशप्योर ब्रांड की पहुंच अब देश-विदेश तक हो रही है। इसके अंतर्गत महुआ लड्डू, चिरौंजी एवं अन्य वन उत्पादों का प्रसंस्करण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर में अधोसंरचना के भी विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। यहां के युवाओं के तीरंदाजी सीखने की बहुत ललक है, इसको देखते हुए सन्ना पंडरापाठ में 20 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।
किसान एवं महिलाएं हुए सम्मानित-
किसान महतारी सम्मेलन में किसान एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके तहत कृषक समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन हेतु श्री पोलीकार्प कूजूर को 25 हजार रूपए, श्री राजकिशोर और श्री शिवप्रसाद साय को 18-18 हजार रूपए का अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत श्री शंकर लाल टोप्पो को 01 लाख 19 हजार 65 रूपए, श्री इंद्रप्रताप को 01 लाख 31 हजार 455 रूपए एवं श्री रंजीत को 01 लाख 12 हजार 955 रूपए का बीमा राशि का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत श्री राजकुमार और श्री लवकुश को सिंचाई पाईप हेतु 50 प्रतिशत अनुदान का प्रमाण पत्र वितरण किया। इसी प्रकार नारायणपुर की कमल स्व-सहायता समूह को 4 लाख रुपए बैंक लिंकेज, ग्राम मटासी के जीवन दीप स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए एवं ग्राम रानीकोम्बो के संगम स्व-सहायता समूह को 1 लाख रुपए की बैंक लिंकेज राशि प्रदान किया गया। साथ ही श्रीमती सुभद्रा यादव, श्रीमती वृन्दावती बाई, श्रीमती अंजू यादव एवं श्रीमती संगीता बाई को गाय पालन, कपड़ा दुकान एवं फास्ट फूड व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *राजिम कुंभ कल्प 2026 समापन समारोह* *राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा* रायपुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम…

    Read more

    टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

    रायपुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक…

    Read more

    NATIONAL

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    टीपू सुल्तान भगवान राम के नाम की अंगूठी पहनते थे: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता का बयान; जानें क्या है इसकी सच्चाई?

    टीपू सुल्तान भगवान राम के नाम की अंगूठी पहनते थे: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता का बयान; जानें क्या है इसकी सच्चाई?