Ro no D15139/23

कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर अजीत वसंत ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के घोषित परिणामों में कोरबा जिले के प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत रहे तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। इन उपलब्धियों ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि आदिवासी विकास विभाग के लिए भी यह गौरव का क्षण है। सफल तीनों युवाओं को कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सफल अभ्यर्थियों में श्री मेवा लाल, पिता श्री बाबू लाल, वर्ष 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में रहकर अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक के प्रतिष्ठित पद पर चयन हासिल किया है। श्री संजय कुमार, पिता श्री बाबू लाल, जिन्होंने 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में अध्ययन किया, ने भी इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त एवं योजना विभाग के अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी के पद पर स्थान प्राप्त किया है। वहीं, श्री श्रीकांत कंवर, पिता स्वर्गीय श्री श्यामलाल कंवर, वर्ष 2012 से 2014 तक पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरबा में अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।
आदिवासी विकास विभाग जिला कोरबा की ओर से तीनों प्रतिभाशाली युवाओं, उनके परिवारों तथा छात्रावास प्रबंधन को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि छात्रावासों के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित होगी और आने वाले समय में भी जिले, समुदाय एवं राज्य का सम्मान बढ़ाने वाली सफलताएँ मिलती रहेंगी।
तीनों चयनित अभ्यर्थियों ने आज कोरबा जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, श्री श्रीकांत कसेर भी उपस्थित थे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस