Ro no D15139/23

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत 16 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या साडा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टी पी नगर, कोरबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई, आहिल्याबाई होलकर, सरोजिनी नायडू, छत्तीसगढ़ की वीरांगनाएँ मिनीमाता, बहादुर कलारीन आदि के जीवन चरित्र और वीरगाथाओं के माध्यम से प्रेरणा दी गई। बच्चों को उनके शौर्य, नेतृत्व और बलिदान के उदाहरण से स्व व्यक्तित्व के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए समसामयिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई और उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे लैंगिक समानता, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन नंबर (112, 181, 1098, 1930), सुकन्या समृद्धि योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई और संबंधित ब्रोशर वितरित किए गए।
अंत में, सभी छात्राओं, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।  इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी   बसंत मिंज एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी   गजेंद्र देव सिंह, जिला मिशन समन्वयक रत्ना नामदेव, जेंडर विशेषज्ञ तुलेश्वर दुबे, कीर्तन प्रसाद एवं चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!