Ro no D15139/23

विष्णु सरकार योजनाओं ने छोटे किसानों को भी बनाया सक्रिय और सशक्त’ ’मेहनत का सही मूल्य और आत्मविश्वास का उत्सव’

प्रदेशभर में इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरू हुई है। मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के किसान-हितैषी नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य  निर्धारित के बाद और खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के कारण किसानों में खुशी और भरोसे की लहर देखी जा रही है। टोकन प्रणाली, तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता, समय पर भुगतान और खरीदी केंद्रों में हर सुविधा उपलब्ध कराने से किसानों का उत्साह चरम पर है। यह स्पष्ट संदेश देता है कि सरकार किसानों की मेहनत और उनकी फसल का पूरी तरह सम्मान करती है।
कोरबा जिले के तुमान गांव की   श्याम कुमारी पैकरा, जिनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है, इस वर्ष लगभग 62 क्विंटल धान विक्रय करने की तैयारी में हैं। इस वर्ष मौसम और फसल अनुकूल होने के कारण उनकी मेहनत रंग लाई है।   पैकरा ने बताया राज्य सरकार की समर्थन नीतियों से हमारी मेहनत को सम्मान और सही मूल्य मिल रहा है। सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था ने हमें पूरी तरह आत्मविश्वास और उत्साह से भर दिया है। साथ ही सरकार द्वारा सभी खाद, बीज और अन्य आवश्यक चीजें समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे हमें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। अब हम निश्चिंत होकर अपनी फसल बेचने जा रहे हैं।
उनके जैसी अनेक महिलाएं खेती में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और अब सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं, युवा किसानों और छोटे कृषकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना : खेल और शॉपिंग कॉप्लेक्स सहित सड़क और नाली के होंगे काम

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर 38.23 करोड़ मंजूर*   रायपुर. 8 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर…

    Read more

    राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

    राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पंडित किशोरी लाल शुक्ल विधि महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस