Ro no D15139/23

बच्चों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराने पर सहायक शिक्षक रज्जाक कुरैशी निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी   प्रवास सिंह बघेल द्वारा बच्चों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराने के कारण छुरिया विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल कुर्मदा चारभाठा में संलग्र सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)   रज्जाक कुरैशी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्रभारी प्राचार्य   योगेश साहू एवं व्याख्याता (वाणिज्य) श्रीमती मनीषा सहारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)   रज्जाक कुरैशी पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम शाला छुरिया के पदस्थ थे। उनके द्वारा लेखा शास्त्र का अध्यापन कार्य कराया जा रहा था, जबकि संस्था में वाणिज्य के दो शिक्षक पदस्थ है। जनप्रतिनिधियों की शिकायत के आधार पर  सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)   रज्जाक कुरैशी का निकटतम शासकीय हाई स्कूल कुर्मदा चारभाठा में संलग्नीकरण किया गया था।   रज्जाक कुरैशी द्वारा बच्चों को उकसाकर छुरिया बस्ती में चक्काजाम कराया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी   प्रवास सिंह बघेल के निर्देश पर प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा चक्काजाम स्थल पर पहुंचकर बच्चों को समझाया गया और वापस शाला भेजा गया। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम शाला छुरिया पहुंचकर अन्य शिक्षकों को आवश्यक समझाइश दी गई।

  • Related Posts

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    *मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 89.55 प्रतिशत*   रायपुर 08 अगस्त 2026/ कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो…

    Read more

    जल सहेजकर गढ़बेंगाल ने गढ़ी नई राह

    *3.91 करोड़ रुपए का स्टॉपडेम बना नारायणपुर में किसानों की समृद्धि का आधार* रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में गढ़बेंगाल में स्टॉपडेम का निर्माण जल संरक्षण और…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं