Ro no D15139/23

जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायतों एवं किसानों ने की प्रेरक पहल

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मेढ़ा, रेंगाकठेरा एवं मुुंदगांव में ग्रामसभा का आयोजन कर रबी सीजन में धान उत्पादन को पूर्णत: प्रतिबंध करने का प्रस्ताव किया गया पास
जिले में भू-जल स्तर के लगातार गिरावट के मद्देनजर ग्राम पंचायतों एवं किसानों की जागरूकता प्रेरक है। जिसकी एक बानगी डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मेढ़ा, रेंगाकठेरा एवं मुुंदगांव में दिखाई दी, जहां ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रीष्मकाल में जल स्तर के गिरावट को ध्यान में रखते हुए रबी सीजन में धान उत्पादन को पूर्णत: प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पास किया गया है। जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायतों में की गई यह पहल प्रेरक है। इसकी जगह कम पानी उपयोग वाली अन्य दलहन-तिलहन फसल के लिए प्रोत्साहित किया गया। पानी बचाने के लिए ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। किसानों को धान के बदले दलहन, तिलहन, लघु धान्य फसल अंतर्गत मक्का, रागी, गेहूं, चना एवं अन्य फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए सामुदायिक सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है। वर्षा जल संचयन के लिए मिनी परकोलेशन टैंक, निजी सोकपीट का निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम सभा में नागरिकों को कम पानी की आवश्यकता तथा अधिक उत्पादन वाली फसलों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपने*   रायपुर,28 अगस्त 2026/   रक्षाबंधन केवल रेशमी धागों का त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अटूट भरोसे का वह बंधन है जो जीवन…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध