भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकल रैली का हुआ आयोजन

मीडिया प्रतिनिधि फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली में हुए शामिल
– फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का दिया गया संदेश
भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सह मुख्य वॉलीबॉल कोच श्री केसी त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया जाता है। जिसमें आज मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली का आयोजन किया गया। संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष  सचिन अग्रहरि, कोषाध्यक्ष  बसंत शर्मा द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्यूरो चीफ दैनिक सुबह का प्रहरी एवं सदस्य प्रेस क्लब    अंकालू साहू ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सायकल चलाना चाहिए। इस दौरान   प्रदीप शर्मा ने मंच का संचालन किया। फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के अतिरिक्त सांईं ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी एवं स्टाफ   सुकदेव राउत,    मुन्ना लाल जायसवाल, अर्चना देवी चौधरी,    वीरेंद्र सिन्हा,    लेखराम देवांगन,    जय हिंद निषाद,    कुमारू राम पटेल एवं राधा राजपूत उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन दंगल प्रतियोगिता का हुआ फैसला

    पहलवानों ने जीत के लिए लगाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों…

    Read more

    मैनपाट महोत्सव 2026 : जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

    दंगल, बोटिंग और संस्कृति के उत्सव ने पर्यटकों को किया आकर्षित अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्राकृतिक सौंदर्य और शीतल वादियों के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित मैनपाट…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी