Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवा रायपुर निवास में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड

रायपुर, 30 नवंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)

शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में वरिष्ठ नागरिकों और समाज प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुनकर इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

*प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए नवाचार और उपलब्धियाँ प्रेरणा का स्रोत – श्री यादव*

श्री यादव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का उल्लेख प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरक है। प्रधानमंत्री ने
खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी,शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां एवं उत्पादन वृद्धि,
नौसेना सशक्तिकरण और नेवल म्यूज़ियम,नेचर फॉर्मिंग का महत्व,
सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता वाचन,
लातविया व अन्य देशों में भव्य गीता महोत्सव,
—जैसे विषयों पर देश को गौरवान्वित करने वाली महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व देश को आत्मनिर्भरता, नवाचार और सतत विकास की ओर अग्रसर कर रहा है।

*देश किसान, युवा और हर वर्ग के लिए सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहा है – शिक्षा मंत्री*

कार्यक्रम के बाद लोगों के साथ चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश का हर वर्ग
किसान, युवा, महिला, वैज्ञानिक और खिलाड़ी—सुख, समृद्धि और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत को विश्व समुदाय में अग्रणी बनाने के लिए हर नागरिक को ‘वोकल फॉर लोकल’, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता आधारित विकास को अपनाना होगा।

‘ *मन की बात’ राष्ट्र की सामूहिक चेतना का मजबूत माध्यम*

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। यह देश की सकारात्मक कहानियों, श्रेष्ठ प्रयासों और जमीनी नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाता है।

श्री यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी विचार आज के भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को आम जनता तक पहुँचाएँ और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी