Ro no D15139/23

किसान तुंहर टोकन ऐप से बढ़ी किसानों की सुविधा

ग्राम गुमगराखुर्द के देव प्रकाश साहू बने डिजिटल व्यवस्था के लाभार्थी

   जिले में धान खरीदी व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते उपयोग से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। अब किसान तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन काट रहे हैं। जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। ग्राम पंचायत गुगराखुर्द के किसान देव प्रकाश साहू इसका एक सशक्त उदाहरण हैं, जिन्होंने बताया कि किसान तुंहर टोकन ऐप से टोकन कटाना अब बेहद आसान हो गया है। वे अपनी 4.5 एकड़ जमीन के रकबा में 94 क्विंटल धान का टोकन घर बैठे ही प्राप्त किया है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
किसान देव प्रकाश साहू निमहा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां डिजिटल प्रक्रिया और सुचारू व्यवस्था ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्र पहुंचे, बारदाना तुरंत उपलब्ध कराया गया और इलेक्ट्रॉनिक कांटा से धान की तुलाई बिना किसी देरी के की गई। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता साफ दिखाई दी।
किसान श्री साहू ने खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस बार धान खरीदी में तकनीक का उपयोग बढ़ा है। ऐप से लेकर तुलाई तक, सबकुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है। हमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में 3100 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिलने से न सिर्फ किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि खेती को लेकर उनके उत्साह में भी बढ़ोतरी हुई है।
किसान देव प्रकाश ने कहना है कि सरकार की डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था से हम किसानों का भरोसा और बढ़ा है। अब खरीदी के दौरान समय की बचत होती है और पूरा काम बिना विवाद पूरा हो जाता है।
इस वर्ष धान खरीदी में डिजिटल तकनीक ने किसानों को बड़ी राहत दी है, जिससे देव प्रकाश साहू जैसे किसान कृषि व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल कर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन ला रहा है।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ, देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प*   रायपुर, 2 अगस्त 2026। भारत सरकार के…

    Read more

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    *डोंगरिया में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने किया राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान* रायपुर, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन