Ro no D15139/23

कंडराजा में बाक्साईट खदान परियोजना की जनसुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न

परियोजना के पक्ष और विपक्ष में ग्रामीणों ने रखे सुझाव

    जिले की तहसील मैनपाट के ग्राम कंडराजा में मेसर्स कुदरगढ़ी स्टील्स प्रा. लि. की प्रस्तावित बाक्साईट माइन परियोजना के लिए आयोजित जनसुनवाई कल दिनांक 30 नवंबर 2025 को संपन्न हुई। जनसुनवाई में लगभग 500 ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिनमें से 110 ग्रामीणों ने परियोजना के पक्ष एवं विपक्ष में अपने सुझाव तथा आपत्तियाँ प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई प्रारंभ होने से पहले कुछ अवांछित तत्वों द्वारा ग्राम कंदराजा में एलुमिना प्लांट की स्थापना की अफवाह फैलाकर माहौल को भड़काने का प्रयास किया गया और टेंट को भी नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद वातावरण शांत हुआ। निर्धारित समय 11 बजे शुरू होने वाली जनसुनवाई लगभग एक घंटे विलंब से, अर्थात 12 बजे शुरू हो सकी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जनसुनवाई की कार्यवाही लगभग 3 घंटे 30 मिनट तक चली और 3.30 बजे समाप्त हुई।

जनसुनवाई में परियोजना ने प्रस्तुत किया विवरण

परियोजना प्रस्तावक कंपनी ने जनसुनवाई में बताया कि ग्राम कंदराजा में कुल 135.223 हेक्टेयर क्षेत्र में बाक्साईट खनन प्रस्तावित है, जिसमें राजस्व वन 8.111 हे. है, आरक्षित एवं संरक्षित वन 114.528 हे. है निजी भूमि 12.584 हे. (लगभग 31.08 एकड़) शामिल है।
कंपनी के अनुसार खदान से प्रतिवर्ष अधिकतम 80,700 मीट्रिक टन बाक्साईट का उत्खनन किया जाएगा। खनन की अधिकतम गहराई केवल 9.30 मीटर रहेगी, जिससे क्षेत्र के 15 मीटर गहरे भूजल स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।  कंपनी ने स्पष्ट किया कि परियोजना से किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा। केवल 12.584 हे. कृषि भूमि प्रभावित होगी। भूमि का जबरन अधिग्रहण नहीं होगा। भूस्वामियों से आपसी सहमति से मुआवजा निर्धारित किया जाएगा। खनन पूर्ण होने के बाद भूमि को समतल कर पुनः भूस्वामी को लौटाया जाएगा। भूमि का स्वामित्व हर परिस्थिति में मूल भूस्वामी का ही रहेगा।

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई
जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त अपर कलेक्टर   सुनील नायक ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों पर पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सत्र के अंत में अपर कलेक्टर श्री नायक ने जनसुनवाई को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी