Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

किसानों से सीधा संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

   जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्टर  विलास भोसकर लगातार धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज को उन्होंने रामपुर, मेंड्राकला और पुहपुटरा धान उपार्जन केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, टोकन जारी करने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, मजदूरी भुगतान, छोटे और सीमांत किसानों की भागीदारी तथा समितियों में पंजीकृत किसानों की संख्या सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

महिला किसान   जागरमति से लिया फीडबैक

रामपुर धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परसोड़ी गांव की किसान श्रीमती जागरमति से टोकन और विक्रय प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया।  जागरमति ने बताया कि मैं 98 क्विंटल धान का टोकन कटाकर लाई हूं। यहाँ धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है, किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। बारदाना और तुलाई की सुविधा समय पर मिल रही है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को किसान की संतुष्टि और धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराने के निर्देश
कलेक्टर भोसकर ने केंद्र प्रबंधकों को निर्देशित किया कि धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान अपनी जरूरत के हिसाब से निकासी की प्रक्रिया कर सके और किसी किसान को भुगतान या व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या न हो।

रकबा समर्पण के लिए किसानों को प्रेरित करने के निर्देश
कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देश दिया कि खरीदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बचे हुए रकबे के समर्पण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और अनावश्यक विवादों से बचा जा सके।
कलेक्टर  भोसकर ने केंद्र प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी प्रक्रिया लगातार निगरानी में है और किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान खाद्य अधिकारी  बी एस कामटे, सीसीबी नोडल अधिकारी  पी सी गुप्ता, डीएमओ  अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल