Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महापौर   मंजूषा भगत ने प्रतिभाशाली दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात, सहायक उपकरण किए वितरण
 
  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा होली कॉस श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, अंबिकापुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत शामिल हुईं।
कार्यक्रम में होली कॉस श्रवण बाधित विशेष विद्यालय अंबिकापुर, मानव जीवन ज्योति दृष्टिबाधित विद्यालय बतौली तथा शासकीय बौद्धिक मंदता विशेष विद्यालय अंबिकापुर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समारोह में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही. के. उके ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न हितग्राही-मूलक योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री लीनम बनसोडे ने दिव्यांगजनों के अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
स्कूली विद्यार्थियों द्वारा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण बना दिया। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने सभी बच्चों से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई एवं प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “दिव्यांग बच्चे अद्भुत प्रतिभा और कला के धनी होते हैं। इन्हें समाज में अपनी योग्यता सिद्ध करने का पूर्ण अवसर मिलना चाहिए। यह किसी भी प्रकार से कम नहीं हैं।”
इस अवसर पर महापौर द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को 3 व्हीलचेयर, 1 ट्रायसाइकिल, 2 श्रवण यंत्र और बैशाखी प्रदान की गईं। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग विद्यार्थी, स्कूलों का टीचिंग स्टाफ एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर

    *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा*   *बिलासपुर और भिलाई में नवम्बर से 20-20 ई-बसों के…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – राष्ट्र प्रथम, जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित 25 वर्षों की कर्मयात्रा ऐतिहासिक*   *प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर