Ro no D15139/23

छोटे और सीमांत किसानों के टोकन काटने में कोई बाधा ना हो : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे ध्यान रखें और उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए छाया पानी की व्यवस्था रखें

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धान खरीदी के बाद स्टेकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश

धान उपार्जन केंद्र में गेट पास एप्प में समयबद्ध एंट्री हर हाल में सुनिश्चित करें

लाईगढ़, 3  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बुधवार को सारंगढ़ और कोसीर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कोसीर उपार्जन केंद्र क्षेत्र में कलेक्टर ने तहसीलदार शनि पैकरा और पटवारी के के साहू को अतिक्रमण हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ संजय कन्नौजे ने सभी समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि, किसान जब धान बेचने आये तो गेट पास ऐप से समयबद्ध किसानों का फोटो अपलोड एंट्री करें। छोटे एवं सीमांत किसानों को टोकन काटने में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता,  नमी मापक यंत्र,  स्टेकिंग व्यवस्था, किसानों के धान को फड़ के माध्यम से खरीदी करने, सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से जांच कर अच्छे प्रकार से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी प्रत्येक शनिवार को खरीदी किए गए धान का भौतिक सत्यापन करने एवं कोचियों के धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दौरे में सहायक आयुक्त सहकारिता व्यास नारायण साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार शनि पैकरा उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं उपार्जन प्रक्रिया का फीडबैक लिया

धान खरीदी केंद्र लेंधरा में किसान जगेसर साहू, लक्ष्मी प्रसाद चौहान, छतराम साहू, रक्सा में किसान अशोक जांगड़े, रामनामी शंकर अनंत, कोसीर में नवधा राम जांगड़े, राजेश कुमार सुमन, बाबूलाल साहू, धान खरीदी केंद्र गाताडीह में कुंजराम भुजबल आदि किसानों से कलेक्टर ने सीधे संवाद कर उनसे उनके कितनी भूमि, कितने एकड़ में धान उत्पादन, फसल कैसा हुआ, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष धान की उपज कम या ज्यादा हुआ, टोकन समिति या एप्प कहाँ से कटवाए, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं एवं कमी के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने अपनी जानकारी देते हुए धान खरीदी केंद्र के व्यवस्था का सराहना किया।

  • Related Posts

    सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण बना आत्मनिर्भरता की नई राह

    *25 आत्मसमर्पित युवाओं को मिला स्वरोजगार*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में राज्य सरकार की पुनर्वास और कौशल विकास नीति के तहत एक सराहनीय पहल की…

    Read more

    जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी

      जशपुरनगर 10  जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सार्थक…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध