Ro no D15139/23

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर   संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतिका सुषमा सोढ़ी के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती लच्छी सोढ़ी निवासी ग्राम तालनार तहसील भैरमगढ़ को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह तालाब तथा खेत के गड्डे के पानी में डुबने से मृत्यु के प्रकरणों में मृतक नवीन हपका के निकटतम वारिस उनके पिता   मोटू हपका, मृतक दिनेश कोरसा के निकटतम वारिस उनके पिता   लच्छु कोरसा, मृतिका मनिता हपका के निकटतम वारिस उनके पिता मोटु हपका एवं मृतिका मोतिबाई बोडडू के निकटतम वारिस उनके पति श्री जगनाथ बोडडू निवासी ग्राम पदेड़ा तहसील गंगालूर प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायक राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

  • Related Posts

    ड्राइविंग प्रशिक्षण से बदली 31 युवाओं की राह

    *पुनर्वास नीति के तहत मिला कौशल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ड्राइविंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर स्वरोजगार (सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट) अपनाना आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन मार्ग है।…

    Read more

    कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

    रायपुर, 12 जुलाई 2026 /   छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स