Ro no D15139/23

महिलाओं की आवाज़ होगी बुलंद -बीजापुर में जेंडर समानता केंद्र का शुभारंभ

जिला पंचायत संसाधन केंद्र जैतालूर मार्ग में जेंडर समानता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे की उपस्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष श्री सोनू पोटाम ने रिबन काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। यहां लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने, जागरूकता अभियानों के संचालन, प्रशिक्षण व्यवस्था और विभिन्न विषयों पर शोध गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी।
उद्घाटन के अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री सोनू पोटाम ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह केंद्र उनके लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जिला सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे ने कहा कि जेंडर समानता केंद्र समाज में नई सोच, नई दिशा और नई चेतना का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित एनआरएलएम अधिकारियों, जीआरसी कैडर और स्व सहायता समूह की महिलाओं को अधिकाधिक महिलाओं तक अधिनियम और अधिकारों की जानकारी पहुँचाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थापना से समाज में सकारात्मक और संवेदनशील परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
इस अवसर पर जनपद बीजापुर के उपाध्यक्ष श्री दिनेश पुजारी, जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी बाकड़े, सरपंच श्रीमती अनीता कक्केम, जनपद बीजापुर सीईओ श्री पीआर साहू, महिला संरक्षण अधिकारी शीला भारद्वाज, पुलिस विभाग से एएसआई पूनम शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम सुश्री कल्पना दीप सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…