Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव डॉ यादव ने कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

आधुनिक सुविधाओं और मरीज देखभाल का किया अवलोकन
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय दक्षता व मरीजों की देखभाल की समर्पित व्यवस्था प्रशंसनीयः- डॉ यादव

जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की संपूर्ण व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधा का गहन अवलोकन किया।
डॉ. यादव ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान जनऔषधि केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, वितरण की प्रक्रिया और उनकी गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने सभी जरूरी दवाएँ मरीजों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या, ओपीडी सेवाओं की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा करते हुए भर्ती मरीजों की संख्या, उपचार प्रक्रिया और आने वाली चिकित्सा चुनौतियों के समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों नें बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तरों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में मरीजों को भर्ती और बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से स्वास्थ्य लाभ, खाने-पीने तथा देखभाल की सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. यादव ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान डॉ. यादव ने शिशु चिकित्सक वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नवजात बच्चों की स्थिति, उनके उपचार और स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में बच्चों के लिए सभी जरूरी संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया। साथ ही ऑपरेशन थिएटर का अवलोकन कर केन्द्र की सर्जिकल सुविधाओं और उपकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी सचिव डॉ यादव ने स्वास्थ्य केंद्र की इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरण और सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय दक्षता और मरीजों की देखभाल की समर्पित व्यवस्था प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर कलेक्टर   अजीत वसंत, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना के साथ स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’’ अभियान को मिल रहा जन-जन का साथ

      प्रदेशभर में हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिल रही नई गति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वृहद वृक्षारोपण एवं एटीएम ट्री वाहन का शुभारंभ रायपुर, 25 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    500 विद्यालयों में पोषण, पर्यावरण और सहभागिता का संगम, बैगलेस डे पर सूरजपुर की अनूठी पहल

      पोषण वाटिका, न्योता भोजन और पौधारोपण से बच्चों को मिली व्यवहारिक शिक्षा, मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगी ताजी सब्जियां रायपुर 25 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में विद्यालयों को शिक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…