
सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति, जिला पंचायत धमतरी की बैठक आगामी 11 दिसंबर को आहूत की गई है। सभापति, सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12 बजे से कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं धमतरी में आहूत की गई है। इस मौके पर जिले में धान खरीदी, धान खरीदी लिमिट को बढ़ाने, सहकारी समितियों में टीना शेड,शौचालय निर्माण, शक्कर, मिट्टीतेल वितरण, धान के रख-रखाव एवं विपणन, टोकन प्रक्रिया को सरलीकृत करने सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।








